Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

लोकसभा से चारों सांसदों का निलंबन हुआ खत्म, सदन में चर्चा हुई शुरू

पिछले दिनों मानसून सत्र में संसद की कार्यवाही के दौरान हंगामा करने के आरोप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस के चार सांसदों को निलंबित कर दिया था। लेकिन इसके बावजूद भी संसद के दोनों सदनों में हंगामा और प्रदर्शन आज भी जारी रहा। आज सुबह कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा और राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। उसके बाद फिर दोनों सदन दोपहर 2 बजे तक स्थगित हो गए। लोकसभा से विपक्ष के चार सांसदों का सोमवार को निलंबन खत्म हो गया है। इसके साथ ही, महंगाई के मुद्दे पर चर्चा भी शुरू हो गई है। विपक्ष के नेता लगातार कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर, जोतिमणि, राम्या हरिदास और टीएन प्रथापन के निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। महंगाई के मुद्दे पर पोस्टर दिखने के चलते इन्हें सदन से निलंबत कर दिया गया था।

Leave a Comment