Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 28, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

मध्यप्रदेश में हुआ दुखद हादसा : 10 लोगों की मौत, 15 घायल, सीएम शिवराज ने मृतक परिजनों को 5-5 लाख रुपए देने का किया एलान, देखें वीडियो

(MP Jabalpur hospital burning) : पिछले महीने मध्यप्रदेश में महाराष्ट्र की एक रोडवेज बस नर्मदा नदी में गिरने से 50 से अधिक लोगों की दुखद मौत हो गई थी। अभी इस हादसे से मध्य प्रदेश के लोग उबर भी नहीं पाए थे कि आज जबलपुर में एक और भीषण हादसा सामने आया है। जबलपुर के शिव नगर में स्थित न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में आज दोपहर करीब तीन बजे शार्ट सर्किट होने की वजह से भीषण आग लग गई। हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरा अस्पताल आग की लपटों में धू-धू करके जल उठा। आग इतनी तेजी से फैली की कुछ ही देर में तीन मंजिला बिल्डिंग पूरी तरह खाक हो गई। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि लोग अस्पताल से बाहर ही नहीं निकल पाए। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है। इस घटना की जानकारी पाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिवारीजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने का एलान किया है।

Leave a Comment