राज्यसभा चुनाव मतदान आज, 3 राज्यों की 11 सीटों पर होगी वोटिंग - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 5, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

राज्यसभा चुनाव मतदान आज, 3 राज्यों की 11 सीटों पर होगी वोटिंग

राज्यसभा के हर 2 साल में होने वाले चुनाव के लिए आज वोटिंग होगी। 10 राज्यों की 37 सीटों भरी जानी हैं, जिनमें से 3 राज्यों की 11 सीटों के लिए ही आज मतदान होगा। क्योंकि 7 राज्यों की 26 सीटों से उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जान तय है। वोटिंग सुबह 9 बजे शुरू होगी, जो शाम 4 बजे तक चलेगी। आज शाम को ही 5 बजे से वोटों की काउंटिंग शुरू होगी और उसके बाद देरशाम तक परिणाम घोषित किया जाएगा।

बिहार में NDA के सभी घटक दलों ने अपने विधायकों को आज के लिए व्हिप जारी किया है।

तीन राज्यों में टक्कर, 26 सीटों पर निर्विरोध चुनाव
शरद पवार, रामदास अठावले, अभिषेक मनु सिंघवी, थंबी दुरई, विनोद तावड़े और बाबुल सुप्रियो सहित कई बड़े नेताओं को पहले ही निर्विरोध राज्यसभा भेजा जा चुका है। लेकिन बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।

बिहार: पांचवीं सीट पर सस्पेंस जारी
बिहार में JDU और BJP के चार उम्मीदवारों- नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, नितिन नवीन और शिवम कुमार की जीत लगभग तय मानी जा रही है। असली जंग पांचवीं सीट पर है, जहां NDA के उपेंद्र कुशवाहा और महागठबंधन समर्थित एडी सिंह आमने‑सामने हैं।

Related posts

यूपी के मैनपुरी-रामपुर में उपचुनाव का हुआ एलान, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में भी आयोग ने तारीख घोषित की

admin

कल पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर के श्रद्धालुओं को एक और देंगे सौगात

admin

मणिपुर हिंसा मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के तीन पूर्व जजों की गठित की कमेटी

admin

Leave a Comment