Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 24, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

मणिपुर हिंसा मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के तीन पूर्व जजों की गठित की कमेटी



पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में हिंसा मामले में देश की शीर्ष अदालत ने सोमवार को सुनवाई की। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर में हिंसा के मामले को लेकर हाईकर्ट के तीन पूर्व जजों की कमेटी बनाई है। ये कमेटी सीबीआई और पुलिस जांच से अलग मामलों को देखेगी। ये समिति महिलाओं से जुड़े अपराधों और अन्य मानवीय मामलों व सुविधा की निगरानी करेंगी।




सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि, हम जमीनी स्थिति को समझने की कोशिश कर रहे हैं। हम सभी शांति की बहाली चाहते हैं। कोई भी छोटी चूक बहुत गहरा असर डाल सकती है।


जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस रहीं गीता मित्तल कमेटी की हेड होंगी। कमेटी की दो अन्य सदस्य जस्टिस (रिटायर्ड) शालिनी पी जोशी और जस्टिस (रिटायर्ड) आशा मेनन होंगी।

Leave a Comment