राज्यसभा चुनाव मतदान आज, 3 राज्यों की 11 सीटों पर होगी वोटिंग - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 27, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

राज्यसभा चुनाव मतदान आज, 3 राज्यों की 11 सीटों पर होगी वोटिंग

राज्यसभा के हर 2 साल में होने वाले चुनाव के लिए आज वोटिंग होगी। 10 राज्यों की 37 सीटों भरी जानी हैं, जिनमें से 3 राज्यों की 11 सीटों के लिए ही आज मतदान होगा। क्योंकि 7 राज्यों की 26 सीटों से उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जान तय है। वोटिंग सुबह 9 बजे शुरू होगी, जो शाम 4 बजे तक चलेगी। आज शाम को ही 5 बजे से वोटों की काउंटिंग शुरू होगी और उसके बाद देरशाम तक परिणाम घोषित किया जाएगा।

बिहार में NDA के सभी घटक दलों ने अपने विधायकों को आज के लिए व्हिप जारी किया है।

तीन राज्यों में टक्कर, 26 सीटों पर निर्विरोध चुनाव
शरद पवार, रामदास अठावले, अभिषेक मनु सिंघवी, थंबी दुरई, विनोद तावड़े और बाबुल सुप्रियो सहित कई बड़े नेताओं को पहले ही निर्विरोध राज्यसभा भेजा जा चुका है। लेकिन बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।

बिहार: पांचवीं सीट पर सस्पेंस जारी
बिहार में JDU और BJP के चार उम्मीदवारों- नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, नितिन नवीन और शिवम कुमार की जीत लगभग तय मानी जा रही है। असली जंग पांचवीं सीट पर है, जहां NDA के उपेंद्र कुशवाहा और महागठबंधन समर्थित एडी सिंह आमने‑सामने हैं।

Related posts

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया बड़ा बयान : हमारे बच्चों से शादी कर ले और 35 टुकड़े कर दे, हम सहन नहीं करेंगे

admin

Pahalgam Attack पहलगाम आतंकी हमला : रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई सम्पन्न , सभी दलों ने दिखाई एकजुटता

admin

Navaz Uddin Siddiqui home minister Amit Shah Delhi meet : बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह और अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की

admin

Leave a Comment