बंगाल में पीएम मोदी की चुनावी जनसभा : इस बार चुनाव के बाद टीएमसी के पापों का पूरा हिसाब किया जाएगा : पीएम मोदी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 10, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

बंगाल में पीएम मोदी की चुनावी जनसभा : इस बार चुनाव के बाद टीएमसी के पापों का पूरा हिसाब किया जाएगा : पीएम मोदी

पश्चिम बंगाल के कूच विहार में रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मतदान वाले दिन टीएमसी के गुंडे आपको जितना भी डराएं, आपको कानून पर भरोसा रखना है। इस चुनाव में बंगाल से भय भागेगा। उन्होंने कहा, “भाजपा की महाविजय से भरोसा जागेगा…मैं आपको भरोसा देता हूं, इस बार चुनाव के बाद टीएमसी के पापों का पूरा हिसाब किया जाएगा। चुन-चुन कर हिसाब किया जाएगा। 4 मई के बाद कानून अपना काम करेगा, चाहें कोई बड़े से बड़ा गुंडा क्यों न हो, इस बार न्याय होकर रहेगा।”

टीएमसी के अन्याय की लिस्ट बहुत लंबी

पीएम मोदी ने कहा, “टीएमसी (ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस) के अन्याय की लिस्ट बहुत लंबी है। इनके धोखे का एक और उदाहरण उत्तर कन्या भी है। जब उत्तर कन्या को बनाया गया था तो कहा गया था कि ये पूरे क्षेत्र के विकास का केंद्र बनेगा लेकिन हालात यह है कि जो पैसा इसके लिए रखा गया था, इतने साल में उसे भी खर्च नहीं किया गया। अभी तक ये लोग उसमें कमीशन के तरीके खोजने में लगे हैं। इसका मतलब साफ है, नाम विकास का लेकिन नीयत और प्राथमिकता कहीं और थी।”

पीएम मोदी ने लोगों से कहा

पीएम मोदी ने आज जनसभा में उपस्थित लोगों से कहा कि इस बार बंगाल में एक ओर TMC का भय है और इसका मुकाबला करने के लिए आपके पास भाजपा का भरोसा है। एक ओर TMC के ‘कट मनी’ और ‘करप्शन’ का भय है। दूसरी ओर विकास को तेज रफ्तार देने वाली भाजपा का भरोसा है। एक ओर घुसपैठ कराकर, विदेशियों को यहां बसाने का भय है। दूसरी ओर घुसपैठ रोक कर सारे घुसपैठियों को बंगाल से बाहर करने का भाजपा का भरोसा है।

नारी शक्ति को सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण की मोदी की गारंटी

उन्होंने कहा, “एक ओर बदलती जनसांख्यिकी से अपनी ही जमीन पर आजादी छिनने का भय है। दूसरी ओर अपनी माटी पर गर्व के साथ सिर उठाकर जीने का, अटल भरोसा देने वाली भाजपा है। एक ओर सिंडिकेट राज में अपनी संपत्ति लुटने का भय है। दूसरी ओर सिर पर पक्का घर और जमीन के मालिकाना हक का भरोसा है। एक ओर संदेशखाली जैसी बहनों की चीखें और बेटियों पर होता निर्मम अत्याचार है। दूसरी ओर नारी शक्ति को सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण की मोदी की गारंटी है।”

हर भ्रष्टाचारी को ये जो लूटा हुआ पैसा है, वो जनता को लौटाना ही पड़ेगा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इतने वर्षों से बंगाल की जनता का पैसा लूटा गया है। हर भ्रष्टाचारी को ये जो लूटा हुआ पैसा है, वो जनता को लौटाना ही पड़ेगा।

3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाया

उन्होंने आगे कहा, “अभी तक केंद्र की भाजपा सरकार ने हर प्रकार की मूल सुविधाओं बहनों तक पहुंचाई हैं। 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाया, लेकिन ये बहुत आवश्यक है कि देश के लिए होने वाले फैसलों में भी महिलाओं की भूमिका और अधिक बढ़े। इसलिए हमारी सरकार ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण देने का कानून बनाया। पश्चिम बंगाल सहित देश भर की बहनों को 2029 के लोकसभा चुनाव से ही इसका फायदा मिले अब ये सुनिश्चित करने का प्रयास है। इसलिए सरकार ने 16, 17 और 18 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र रखा है। माताओं-बहनों का ये हक 40 साल के लटका हुआ है।

मैं कूच विहार से देश के सभी राज्यों को फिर भरोसा दिलाता हूं

पीएम मोदी ने कहा कि अब और ज्यादा देरी ठीक नहीं है। मैं कूच विहार से देश के सभी राज्यों को फिर भरोसा दिलाता हूं कि जिन भी राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण में अच्छा काम किया है, उनको सीटों के विषय में कोई नुकसान नहीं होगा। सभी का फायदा ही होगा। सभी राज्यों की भागीदारी और सबके अधिकार सुरक्षित रहेंगे। हम संसद में इस पर पक्का ठप्पा लगाना चाहते हैं कि महिलाओं के लिए अतिरिक्त सीटें बढ़ें ताकि राज्यों को इसका बड़ा फायदा मिले।

Related posts

VIDEO Rahul Gandhi Scooty Ride : पिंकसिटी दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी “स्कूटी” पर सवार होकर निकले, कांग्रेस सांसद को देखने के लिए सड़कों पर कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

admin

VIDEO Odisha Train Accident Tragedy ओडिशा ट्रेन त्रासदी : मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा, सैकड़ों यात्रियों के शव बिखरे पड़े, सगे संबंधी तलाश रहे, पीएम मोदी घटनास्थल पर जाएंगे, देखें वीडियो

admin

NIA RAID : देश के 7 राज्यों में एनआईए ने 50 ठिकानों पर भी छापेमारी

admin

Leave a Comment