Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म राष्ट्रीय

कल पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर के श्रद्धालुओं को एक और देंगे सौगात

पिछले साल अगस्त महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर से जुड़ी कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था । ‌इनमें मंदिर से लगा समुद्र किनारे का वॉक वे, सोमनाथ प्रदर्शनी सेंटर और प्राचीन सोमनाथ मंदिर परिसर का पुननिर्माण प्रमुख हैं। इसके अलावा पीएम मोदी ने श्री पार्वती मंदिर की भी नींव रखी थी। प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर सोमनाथ मंदिर के श्रद्धालुओं को एक और सौगात देने जा रहे हैं। पीएम शुक्रवार को सोमनाथ में नए सर्किट हाउस का उद्घाटन करेंगे। सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी इसे लोगों को समर्पित करेंगे। यह सर्किट हाउस 30 करोड़ की लागत से बनाया गया है और सोमनाथ मंदिर के पास है। इसमें सुइट्स, वीआईपी और डीलक्स रूम हैं। वहीं कॉन्फ्रेंस रूम, ऑडिटोरियम हॉल आदि सहित टॉप लेवल की सुविधाओं भी हैं। सर्किट हाउस को इस तरह से बनाया गया है कि हर कमरे से समुद्र का दृश्य दिखाई देता दे। बता दें कि सोमनाथ मंदिर अहमदाबाद से करीब 400 किलोमीटर दूर समंदर के किनारे स्थित है। वर्तमान में दिख रहे सोमनाथ मंदिर भवन के पुनर्निर्माण का आरंभ आजादी के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल ने करवाया था। 1 दिसंबर 1955 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने इसे राष्ट्र को समर्पित किया था।

Leave a Comment