गुच्चूपानी में अचानक बढ़ा जलस्तर, बीच धारा में फंसे 7 पर्यटक, तेजी से चला रेस्क्यू ऑपरेशन, बाल-बाल बचीं जानें - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 18, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

गुच्चूपानी में अचानक बढ़ा जलस्तर, बीच धारा में फंसे 7 पर्यटक, तेजी से चला रेस्क्यू ऑपरेशन, बाल-बाल बचीं जानें



देहरादून के लोकप्रिय पर्यटन स्थल गुच्चूपानी (रॉबर्स केव) में गुरुवार शाम अचानक बढ़े जलस्तर ने बड़ा हादसा होते-होते टाल दिया। समय रहते हुए रेस्क्यू टीम की मुस्तैदी से सातों पर्यटकों की जान सुरक्षित बचा ली गई। घटना ने एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में मौसम के तेजी से बदलते मिजाज की गंभीरता को उजागर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, आज गुरुवार शाम करीब 4:18 बजे आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि गुच्चूपानी में कुछ पर्यटक बीच धारा में फंस गए हैं। अचानक पानी का बहाव तेज होने से वे बाहर नहीं निकल पा रहे थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ ही मिनटों में पानी का स्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पर्यटक घबराकर सुरक्षित जगह तलाशने लगे, लेकिन तेज धारा के कारण वे बीच में ही फंस गए। राहत टीम ने रस्सियों और सुरक्षा उपकरणों की मदद से सभी को एक-एक कर बाहर निकाला।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि बरसाती मौसम और अचानक बदलते हालात को देखते हुए नदी-नालों के पास सतर्कता बरतें।

Related posts

Uttarakhand uniform civil code : उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए धामी सरकार ने तैयारी तेज की

admin

उत्तराखंड में नकली डेयरी कारोबार पर बड़ा एक्शन, पनीर-घी के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रमित करने वाले उत्पादों पर रोक

admin

कुछ दिनों तक मौसम रहेगा मेहरबान, गर्मी से मिलेगी राहत

admin

Leave a Comment