दर्दनाक हादसा : बरगी बांध में मौत का सैलाब: तेज आंधी-तूफान में डूबा पर्यटकों से भरा क्रूज, 31 सवारों में मची चीख-पुकार, 4 की मौत, कई अब भी लापता, रेस्क्यू जारी, वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 18, 2026
Daily Lok Manch
Recent

दर्दनाक हादसा : बरगी बांध में मौत का सैलाब: तेज आंधी-तूफान में डूबा पर्यटकों से भरा क्रूज, 31 सवारों में मची चीख-पुकार, 4 की मौत, कई अब भी लापता, रेस्क्यू जारी, वीडियो



मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां बरगी बांध में पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया। इस क्रूज में कुल 31 यात्री सवार थे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंजने लगी।



प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई यात्री कुछ समय तक लापता बताए गए। राहत की बात यह रही कि 15 यात्रियों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली। घटना की पुष्टि जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने की है।

बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब क्रूज नर्मदा नदी के गहरे बैकवाटर में पहुंच चुका था। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ ऊंची लहरें उठने लगीं। प्रतिकूल मौसम और लहरों के दबाव के चलते क्रूज का संतुलन बिगड़ गया और वह कुछ ही पलों में पानी में समा गया।

हादसे की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें मौके पर पहुंच गईं और युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी बचाव कार्य में जुटी हुई है।

फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। प्रशासन ने इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।

Related posts

25 नवंबर, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

Bondi Beach shooting: सिडनी आतंकी हमले में आरोपी आईएसआईएस के संपर्क में थे, कार से बरामद हुए आतंकी संगठन के झंडे 

admin

Uttarakhand उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की सूची जारी, जानिए प्रदेश से 11 नगर निगमों में कौन सी सीट सामान्य और आरक्षित की गई, देखें पूरी लिस्ट

admin

Leave a Comment