दो देशों के प्रधानमंत्रियों के भारत दौरे की आज से होगी शुरुआत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 10, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

दो देशों के प्रधानमंत्रियों के भारत दौरे की आज से होगी शुरुआत

आठ दिवसीय दौरे पर आज मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ भारत आ रहे हैं। उनके साथ धर्म पत्नी कबिता जगन्नाथ भी आ रहीं हैं। मॉरीशस के पीएम भारत में 17 से 24 तक यात्रा पर है। भारत की यात्रा के दौरान मॉरीशस के प्रधानमंत्री राजधानी दिल्ली, गुजरात और वाराणसी भी जाएंगे। कल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी (17 से 20 अप्रैल) तक तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। बता दें कि मॉरीशस भारतीय मूल के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। मॉरीशस के पीएम प्रविंद कुमार जगन्नाथ भी भारतीय मूल के हैं। वहीं दूसरी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दो दिन के अधिकारिक दौरे पर भारत आ रहे हैं। उनका यह दौरा 21 और 22 अप्रैल को प्रस्तावित है। जॉनसन दिल्ली और गुजरात का दौरा भी करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ब्रिटिश पीएम गुजरात का दौरा करेंगे और पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बता दें कि कुछ महीनों पहले ब्रिटेन प्रधानमंत्री जॉनसन का भारत दौरा प्रस्तावित था लेकिन ऐनमौके पर टाल दिया गया था। ‌

Related posts

रचा इतिहास: भारत की निकहत जरीन बनीं विश्व चैंपियन, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

admin

VIDEO G20 Summit UK PM Rishi Sunak : जी-20 समिट में भाग लेने पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुरंग में कहा- I am a Proud Hindu

admin

Paris Olympics 2024, Manu Bhaker and Sarabjot singh Bronze Medal 🥇 : पेरिस ओलंपिक में भारत ने एक और मेडल जीता, मनु भाकर और सरबजीत की जोड़ी ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया

admin

Leave a Comment