पेरिस ओलंपिक में भारत ने एक और मेडल जीता, मनु भाकर और सरबजीत
May 12, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024, Manu Bhaker and Sarabjot singh Bronze Medal 🥇 : पेरिस ओलंपिक में भारत ने एक और मेडल जीता, मनु भाकर और सरबजीत की जोड़ी ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया

Paris Olympics 2024, Manu Bhaker and Sarabjot singh Bronze Medal : भारत के लिए मंगलवार का दिन शुभ रहा। भारतीय युवा शूटर मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना लगाया। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के खिताबी मुकाबले में उतरी भारतीय जोड़ी ने क्रोएशिया की जोड़ी को 16-10 अंक से हराकर मेडल अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी की जोड़ी पहले राउंड में पीछे रही थी, लेकिन उन्होंने 13 राउंड में ही 16 अंक हासिल कर मेडल पर कब्जा जमा लिया। युवा शूटर मनु भाकर का यह पेरिस ओलंपिक में दूसरा मेडल है, जबकि सरबजोत सिंह का यह पहला मेडल है। इसके साथ मनु भाकर एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, “शूटिंग के लिए मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई! मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है, वह एक ही ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं। उन्होंने हमें बहुत गौरवान्वित किया है। मैं उन्हें और सरबजोत सिंह को भविष्य में और भी कई उपलब्धियाँ हासिल करने की शुभकामनाएँ देती हूँ।”

Paris Olympic Games 2024
Paris Olympics 2024 : Manu Bhaker and Sarabjot singh Bronze Medal 🥇

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट कर लिखा – हमारे निशानेबाज हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे हैं! ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने के लिए @realmanubhaker और सरबजोत सिंह को बधाई। दोनों ने शानदार कौशल और टीम वर्क दिखाया है। भारत अविश्वसनीय रूप से प्रसन्न है। मनु के लिए, यह उनका लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाता है। #Cheer4Bharat

मंगलवार को मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक का दूसरा ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह मेडल जीतते ही मनु ने 124 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। मनु से पहले भारतीय एथलीट नॉर्मन प्रिचर्ड ने यह कारनामा किया था। उन्होंने 1900 ओलंपिक में एथलेटिक्स में दो सिल्वर मेडल जीते थे। उस दौरान भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था।

Related posts

Bus Accident दर्दनाक हादसा : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर बस का टायर फटने के बाद पलटने से लगी भीषण आग में 26 यात्रियों की जलकर मौत, 8 लोगों ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

admin

27 सितंबर, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

तीन दिवसीय विदेश दौरा खत्म कर पीएम मोदी दिल्ली पहुंचे, अब अमित शाह और नड्डा दो दिन के मिशन पर हुए रवाना 

admin

Leave a Comment