September 9, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

यूपी में दो दिन में दूसरी बार किए गए ट्रांसफर: योगी सरकार ने 3 जिलों के डीएम समेत छह आईएस बदले

एक बार फिर से योगी सरकार ने 2 दिन के भीतर दूसरी बार आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। गुरुवार रात 6 जिलों के डीएम और 14 आईपीएस की नई तैनाती की गई थी। शनिवार रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3 जिलों के डीएम समेत 6 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है। बता दें कि आजमगढ़, सीतापुर और हापुड़ के डीएम बदले गए हैं। आजमगढ़ के डीएम अमृत त्रिपाठी हटाकर प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। वहीं सीतापुर के डीएम विशाल भारद्वाज को आजमगढ़ का डीएम बनाया गया है। इसके अलावा, हापुड़ के डीएम अनुज सिंह को सीतापुर का डीएम बनाया गया गया है। मेरठ की अपर आयुक्त मेरठ मेधा रूपम को हापुड़ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। सीडीओ गाजियाबाद अस्मिता लाल एसीईओ यूपीसीडा बनाई गईं हैं। जबकि, बिजनौर में जॉइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य मलिक को सीडीओ गाजियाबाद बनाया गया है। 

Leave a Comment