उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 40 आईएएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, 15 जिलों के डीएम बदले गए, देखें पूरी लिस्ट किसे मिली कहां तैनाती - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 17, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 40 आईएएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, 15 जिलों के डीएम बदले गए, देखें पूरी लिस्ट किसे मिली कहां तैनाती

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक लॉबी में बड़ा फेरबदल किया है। यूपी सरकार ने रातो रात 40 IAS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। इनमें से 15 जिलों में डीएम को बदल दिया गया है।सरकार ने देर रात अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है।


सरकार ने उन्नाव के डीएम गौरांग राठी को झांसी का डीएम बनाया है। विशेष सचिव ऊर्जा इंद्रजीत सिंह को सुलतानपुर का डीएम, सुलतानपुर के डीएम कुमार हर्ष को बुलंदशहर का डीएम बनाया है।

वहीं विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती का डीएम, झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आलोक यादव को शामली का डीएम, शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का डीएम, हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नितिन गौड़ को अमरोहा का डीएम, विशेष सचिव खाद्य एवं रसद अभिषेक गोयल को हमीरपुर का डीएम बनाया है।

निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार सरनीत कौर ब्रोका को रायबरेली का डीएम, अमरोहा की डीएम निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर का डीएम, हमीरपुर के डीएम घनश्याम मीणा को उन्नाव का डीएम, मैनपुरी के डीएम अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी का डीएम, औरैया के डीएम डाक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी का डीएम, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बृजेश कुमार को औरैया का डीएम बनाया गया है।

सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल को आगरा का डीएम और आगरा के डीएम अरविंद मल्लप्पा बांगरी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है। प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा नीतीश कुमार को प्रबंध निदेशक उप्र पावर कॉरपोरेशन, प्रतीक्षारत आईएएस आशुतोष निरंजन को परिवहन आयुक्त बनाया है।

जबकि परिवहन आयुक्त किंजल सिंह को सचिव माध्यमिक शिक्षा, लखीमपुर की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का कमिश्नर, देवीपाटन मंडल के कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील को प्रमुख सचिव एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन ,अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा एनआरआई विभाग आलोक कुमार द्वितीय को अपर मुख्य सचिव एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रभार से मुक्त किया।

फतेहपुर के डीएम रविंदर सिंह को विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, निदेशक यूपीनेडा, प्रबंध निदेशक उप्र रिन्यूएबल एंड ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड बनाया गया है।






किन अफसरों का हुआ ट्रांसफर? देखें लिस्ट

गौरांग राठी जिलाधिकारी झांसी बने
इंद्रजीत सिंह जिलाधिकारी सुल्तानपुर बने
कुमार हर्ष जिलाधिकारी बुलंदशहर बने
अन्नपूर्णा गर्ग जिलाधिकारी श्रावस्ती
आलोक यादव जिलाधिकारी शामली
अरविन्द कुमार चौहान DM सहारनपुर
नितिन गौड़ जिलाधिकारी अमरोहा बने
अभिषेक गोयल जिलाधिकारी हमीरपुर
सरनीत कौर ब्रोका DM रायबरेली बनीं
निधि गुप्ता वत्स जिलाधिकारी फतेहपुर
घनश्याम मीना जिलाधिकारी उन्नाव
अंजमी कुमार सिंह DM लखीमपुर खीरी
इंद्रमणि त्रिपाठी जिलाधिकारी मैनपुरी
बृजेश कुमार जिलाधिकारी औरैया बने
मनीष बंसल जिलाधिकारी आगरा बने
अरविंद मलप्पा बांगरी विशेष सचिव CM बने
नितीश कुमार UPPCL के MD बने
श्रुति MD दक्षिणांचल विद्युत निगम बनीं
आशुतोष निरंजन परिवहन आयुक्त बने
किंजल सिंह सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग
दुर्गा शक्ति नागपाल मंडलायुक्त, देवीपाटन मंडल
शशि भूषण लाल सुशील प्रमुख सचिव MSME
आलोक कुमार अपर मुख्य सचिव MSME
रविंदर सिंह विशेष सचिव ऊर्जा बने
मृदुल चौधरी विशेष सचिव पर्यटन बने
अश्विनी कुमार पांडेय निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण
हर्षिता माथुर निदेशक बाल विकास विभाग
जुनैद अहमद अपर श्रमायुक्त कानपुर नगर
अनीता वर्मा सिंह विशेष सचिव खाद्य विभाग बनीं
सचिन कुमार सिंह अपर निदेशक कृषि उत्पादन
बसंत अग्रवाल निदेशक कर्मचारी बीमा योजना
हिमांशु गौतम उपाध्यक्ष, झांसी विकास प्राधिकरण
मुकेश चंद्र उपाध्यक्ष हापुड़-पिलखुवा प्राधिकरण
केशव कुमार कुलसचिव राम मनोहर लोहिया विवि
श्रुति शर्मा मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ बनीं
गामिनी सिंगला मुख्य विकास अधिकारी बदायूं
सुनील कुमार धनवंता CDO बहराइच बने
पूजा साहू मुख्य विकास अधिकारी अमेठी बनीं
रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड CDO झांसी बने

Related posts

केवटली डेल्हूपुर में तालाब की सफाई और सौंदर्यीकरण नहीं कराए जाने से गांवों के लोगों में गुस्सा, पुनरुद्धार कराने की मांग

admin

मस्जिदों में लाउडस्पीकर और शोभायात्रा निकालने को लेकर सीएम योगी ने दिया बड़ा फैसला

admin

यूपी कैबिनेट मंत्री के ओएसडी पर सीएम योगी का कड़ा एक्शन, तत्काल प्रभाव से हटाया, विजिलेंस जांच भी शुरू

admin

Leave a Comment