अक्षय तृतीया पर गंगा घाट का लोकार्पण, सीएम धामी बोले-  उत्तराखण्ड बनेगा विश्व की आध्यात्मिक राजधानी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 29, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

अक्षय तृतीया पर गंगा घाट का लोकार्पण, सीएम धामी बोले-  उत्तराखण्ड बनेगा विश्व की आध्यात्मिक राजधानी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आयोजित श्री अखण्ड परमधाम गंगा घाट के लोकार्पण समारोह एवं स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर उन्होंने देशभर से पधारे संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल एक घाट के लोकार्पण का अवसर नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना के निरंतर प्रवाह का प्रतीक है। उन्होंने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज के जीवन को तप, त्याग और साधना का अनुपम उदाहरण बताते हुए कहा कि उनके विचारों एवं शिक्षाओं ने समाज को सेवा, करुणा और मानव कल्याण के मार्ग पर अग्रसर किया है।

मुख्यमंत्री ने साध्वी ऋतम्भरा जी के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की संस्कृति को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है। उन्होंने श्रीराम मंदिर निर्माण, श्री केदारनाथ एवं श्री बदरीनाथ धाम के पुनर्निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर एवं महाकाल लोक जैसे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में केदारखंड एवं मानसखंड मंदिर क्षेत्रों के विकास, हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर, शारदा कॉरिडोर तथा यमुनातीर्थ स्थल के पुनरुद्धार जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही दून विश्वविद्यालय में ‘सेंटर फॉर हिन्दू स्टडीज’ की स्थापना भी की गई है।

उन्होंने राज्य सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता लागू करने, धर्मांतरण विरोधी कानून तथा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध की गई कार्रवाइयों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत एवं जनसंख्या संतुलन को सुरक्षित रखने के लिए संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए आध्यात्मिक मूल्यों का सुदृढ़ होना आवश्यक है। उन्होंने सभी से संतों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर चारधाम यात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है आज मां यमुना एवं मां गंगा के कपाट देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खोले जा रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि चारधाम पर आने वाले यात्रियों की यात्रा सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित संचालित हो, इसके लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है तथा आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सभी सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं चाक चौबंद की गई हैं। 

इस अवसर पर स्वामी बालकानंद जी महाराज, बीकानेर स्वामी विशोकानन्द भारती जी महाराज, स्वामी रामदेव जी महाराज, साध्वी ऋतंभरा,  स्वामी महाराज अविचल दास जी, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज, आचार्य स्वामी ज्योतिर्यानंद गिरी महाराज, स्वामी मुनि जी महाराज, महंत ज्ञानदेव सिंह जी महाराज, चिदानंद मुनि जी महाराज,आचार्य बालकृष्ण जी महाराज, स्वामी अनंत देव जी महाराज, बाबा निर्मल दास जी महाराज,  जितेंद्रानंद सरस्वती महाराज, अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग साध्वी निरंजन ज्योति जी, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर आत्मानंद मुनि जी महाराज, महामंडलेश्वर ज्योतिर्मयानंद जी महाराज,राष्ट्रीय मंत्री हिंदू परिषद श्री अशोक तिवारी, पंचायतीराज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री मदन कौशिक जी, परिवहन मंत्री श्री प्रदीप बत्रा, जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार, एसपी सिटी श्री अभय प्रताप सिंह सहित देशभर से आए संत महात्मा एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related posts

बातों-बातों में ही मुख्यमंत्री धामी के प्रस्ताव को फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार मना नहीं कर सके, मिली नई जिम्मेदारी

admin

Uttarakhand Monsoon Session गैरसैंण मानसून सत्र चढ़ा हंगामे की भेंट, सदन की कार्यवाही दो दिन में ही अनिश्चितकालीन स्थगित की गई, धामी सरकार ने 9  विधेयक और ₹5315 करोड़ का अनुपूरक बजट पास पारित कराए

admin

Delhi CM pushkar Singh Dhami Meet Union minister Nirmala Sitaraman : सीएम धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की

admin

Leave a Comment