August 26, 2026
Daily Lok Manch
Recent

काशी में 50 हजार महिलाओं के साथ 28 अप्रैल को ‘नारी शक्ति वंदन’ सम्मेलन करेंगे पीएम मोदी, विपक्ष पर साधेंगे निशाना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक गिरने के बाद विपक्षी दलों पर हमलावर हैं।

उन्होंने शनिवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में देश की करोड़ों माता-बहनों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी तो उनका हक दिलाने का वादा भी किया। प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को जब काशी पहुंचेंगे तो भी उनके निशाने पर विपक्षी दल ही होंगे

वह 50 हजार महिलाओं के साथ नारी शक्ति वंदन सम्मेलन बरेका मैदान में करेंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 अप्रैल को दोपहर तीन बजे के करीब लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर उतरेंगे।

इसके बाद सीधे सभा स्थल बरेका ग्राउंड पहुंचेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने महिला सम्मेलन को लेकर रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री इसके पूर्व भी नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में पास होने पर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान में महिला सम्मेलन किया था।

प्रधानमंत्री बरेका में ही जनपद में तैयार लगभग एक दर्जन परियोजनाओं का लोकार्पण और दो दर्जन परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी को रखने के लिए 22 अप्रैल को आ सकते हैं।

Leave a Comment