September 12, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सीएम धामी ने किया स्वागत



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उत्तराखंड आगमन पर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का राज्य में आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

श्री शिवराज सिंह चौहान के उत्तराखंड दौरे को कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके आगमन के दौरान राज्य में कृषि क्षेत्र को मजबूत करने, किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास तथा केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की संभावनाएं हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास में केंद्र सरकार के सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि केंद्र और राज्य के बेहतर समन्वय से उत्तराखंड में कृषि एवं ग्रामीण विकास को नई गति मिल रही है। राज्य सरकार किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के हित में विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

केंद्रीय मंत्री के उत्तराखंड आगमन से राज्य के कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों को केंद्र स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment