खेत में उतरे केंद्रीय मंत्री शिवराज: पहाड़ी टोपी पहन किसानों संग की धान की रोपाई, कृषि विकास का दिया संदेश - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 6, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

खेत में उतरे केंद्रीय मंत्री शिवराज: पहाड़ी टोपी पहन किसानों संग की धान की रोपाई, कृषि विकास का दिया संदेश

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर पहुंचे। पंतनगर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री सीधे गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों और किसानों से मुलाकात कर खेती-किसानी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

विश्वविद्यालय परिसर में शिवराज सिंह चौहान ने पारंपरिक पहाड़ी टोपी पहनकर खेत में उतरकर धान की रोपाई की। उन्होंने किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खेती का कार्य किया और कृषि को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए किसानों के परिश्रम की सराहना की। इस दौरान उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती और किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी ली।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसान देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनकी समृद्धि ही विकसित भारत की नींव है। उन्होंने कृषि अनुसंधान, नई तकनीकों और नवाचारों को खेतों तक पहुंचाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राज्य में कृषि और बागवानी के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में किसान, कृषि वैज्ञानिक, छात्र और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related posts

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा : वाहन के 700 मीटर गहरी खाई में गिरने से 12 यात्रियों की मौत, हादसे के बाद गाड़ी के उड़े परखच्चे, रेस्क्यू जारी

admin

Auto VIDEO गजब सवारी : यूपी का ऑटो चालक 7 लोगो को बैठाकर दर्जनों चेक पोस्ट की आंखों में धूल झोंक उत्तराखंड के प्रतिबंधित और पहाड़ी क्षेत्रों में धड़ाधड़ घूमता रहा, ऊंचाइयों-चढ़ाइयों को पार कर पहली बार उस इलाके में पहुंच गया जहां अब तक कोई नहीं गया, देखें वीडियो

admin

भू-माफियाओं के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल: सचिवालय कूच पर बवाल, गणेश गोदियाल समेत कई नेता हिरासत में

admin

Leave a Comment