Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 8, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

देहरादून कूच पर फिलहाल विराम, पांवटा साहिब में अब भी डटे कुछ निहंग, मांगों पर जारी संवाद

देहरादून कूच के लिए निकले निहंगों का एक बड़ा जत्था भले ही वापस लौट गया हो, लेकिन कुछ निहंग अब भी हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में डटे हुए हैं। मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के प्रयास लगातार जारी हैं। इसी क्रम में हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर पांवटा साहिब पहुंचे और निहंग जत्थेदारों से विस्तृत बातचीत की। बैठक के दौरान उन्होंने निहंगों की मांगों को गंभीरता से सुना और उत्तराखंड कूच से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा की। प्रशासन की ओर से संवाद के माध्यम से समाधान निकालने पर जोर दिया गया, जबकि निहंग पक्ष ने अपनी मांगों पर स्पष्ट रुख रखा। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत सकारात्मक माहौल में हुई है और स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Comment