September 29, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

चाचा भतीजे से पहले ही नाराज, अब सपा सांसद ने भी अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल


अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर समाजवादी पार्टी के यूपी की संभल से सांसद शफीक उर रहमान बर्क ने अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़े कर दिए। बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद सपा के कई नेताओं के बयानबाजी जारी है। चाचा शिवपाल यादव भी अखिलेश यादव से नाराज चल रहे हैं। सपा सांसद शफीक उर रहमान ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी भी मुसलमानों के लिए काम नहीं कर रही है। सपा सांसद ने कहा कि योगी सरकार मुसलमानों के साथ इंसाफ नहीं कर रही है । बता दें कि इस समय मुलायम सिंह परिवार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। चाचा शिवपाल यादव बगावती तेवर अपनाए हुए हैं। शनिवार को इटावा के सैफई में विधान परिषद चुनाव के दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था जल्द ही बड़ा फैसला लूंगा। वहीं 2 दिन पहले लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब अखिलेश यादव से शिवपाल यादव के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा था उनके बारे में व्यर्थ का समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।

Leave a Comment