Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 30, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश शिक्षा और रोज़गार

यूपी के निजी स्कूलों की हुई ‘बल्ले-बल्ले’, प्रबंधकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, अभिभावक परेशान

यूपी के प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधकों के चेहरों पर 2 साल बाद मुस्कान लौट आई है। ‌इसकी वजह है कि कोरोना महामारी से योगी सरकार ने अभिभावकों पर बोझ न बढ़े इसलिए प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ोतरी को लेकर रोक लगा दी थी। लेकिन अब योगी आदित्यनाथ सरकार ने निजी स्कूलों को फीस बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। सरकार के इस आदेश के बाद उत्तर प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों की फीस अब 9.5 प्रतिशत बढ़ेगी। बीते दो शैक्षिक सत्रों वर्ष 2020-21 और वर्ष 2021-22 में कोविड के कारण फीस नहीं बढ़ाई गई थी। अब निजी स्कूलों की फीस में बढ़ोतरी करने के बाद अभिभावकों की जेब पर बोझ बढ़ेगा। बता दे कि प्रदेश की अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने फीस बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि अगर किसी छात्र, संरक्षक, अभिभावक अध्यापक एसोसिएशन को बढ़े शुल्क से समस्या तो जिला शुल्क नियामक समिति को शिकायत कर सकेंगे।

Leave a Comment