दुखद हादसा : कंबोडिया के होटल में आग लगने से 10 लोगों की मौत, 30 घायल, दमकल कर्मियों ने स्थिति पर काबू पाया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 18, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

दुखद हादसा : कंबोडिया के होटल में आग लगने से 10 लोगों की मौत, 30 घायल, दमकल कर्मियों ने स्थिति पर काबू पाया

कंबोडिया के एक होटल के कसीनो में आग लगने से करीब 10 लोगों की मौत हो गई है और 30 लोग घायल हो गए । समाचार एजेंसी एएफपी ने कंबोडिया पुलिस के हवाले से बताया कि यह दर्दनाक हादसा थाईलैंड की सीमा पर कंबोडिया के एक होटल-कसीनो में हुआ। कई घंटों तक होटल से आग की लपटें निकल रही थीं। बड़ी मुश्किल से इस स्थिति पर काबू पाया जा सका। आग होटल के पांचवीं मंजिल पर लगी थी।इस घटना की जो फुटेज आई हैं, वो काफी डराने वाली हैं। पांचवी मंजिल से लोगों ने जान बचाने की कोशिशें कीं भी। आग की वजह से होटल का बड़ा हिस्‍सा क्षतिग्रस्‍त हो गया है। दमकलकर्मी ने 70 फीसदी आग पर काबू पा लिया है। होटल के कुछ अन्य हिस्सों को भी आग में कई घंटों तक ‘झुक’ देखा गया था, जिसके बारे में माना जाता है कि यह आग आधी रात के आसपास लगी थी। आग लगने की घटना भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे लगी थी। आठ घंटे बाद यानी करीब 1 बजकर 30 मिनट पर 53 लोगों को बचाने में सफलता हाथ लगी थी।

Related posts

America California firing : अमेरिका के कैलिफर्निया में गोलीबारी, 10 लोगों की मौत,
16 घायल

admin

खत्म हुई उम्मीद : ब्रिटेन में भारत का “इतिहास” बनते-बनते रह गया, ऋषि सुनक हारे, यूके की नई पीएम महिला चुनीं गईं

admin

US Military Jet Crashes : अमेरिकी सेना का F-35 फाइटर प्लेन क्रैश

admin

Leave a Comment