Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 6, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

दुबई ने भारत आने वाली हवाई सेवा के किराए में की भारी कटौती, अब इतने रुपये में आ सकेंगे



यूएई दुबई से भारत आने वाले हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब दुबई सरकार ने भारत हवाई सेवा में भारी कटौती कर दी है। शारजाह स्थित लो कॉस्ट करियर एयर अरबिया ने भारत के 13 शहरों के लिए विशेष एकतरफा हवाई किराए की शुरुआत की है, जो कम से कम 250 दिरहम (संयुक्त अरब अमीरात की मुद्रा) से शुरू होता है।‌‌ इसके हिसाब से भारत के इन शहरों में आने के लिए केवल 5 हजार के करीब रुपया देना होगा। खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एयर अरबिया ने ये उड़ान दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, जयपुर, बैंगलोर, अहमदाबाद, गोवा, कालीकट, कोच्चि, त्रिवेंद्रम, चेन्नई, कोयंबटूर और नागपुर के लिए उपलब्ध कराया है।

Leave a Comment