निष्कासित होने के दो घंटे बाद ही कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 3, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राजनीतिक

निष्कासित होने के दो घंटे बाद ही कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन



आखिरकार किशोर उपाध्याय आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए । राजधानी देहरादून में उपाध्याय को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मौजूद रहे। भाजपा में शामिल होने से कुछ घंटे पहले ही गुरुवार सुबह कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाकर उपाध्याय को छह साल के लिए निलंबित किया था। बता दें कि किशोर उपाध्याय के पिछले काफी समय से भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें चल रही थी। उपाध्याय और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बीच 36 का आंकड़ा भी है। भाजपा में शामिल होने पर किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड की रक्षा, देश की रक्षा तभी संभव है जब उत्तराखंड खुशहाल रहेगा, सुखी रहेगा। उस भावना को लेकर लंबे समय से मेरी चर्चा हुई वनाधिकारों को लेकर। मुझे विश्वास है कि मेरी भावनाओं को संरक्षण इन साथियों से और प्रधानमंत्री मोदी जी से मिलेगा।

Related posts

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने भोलेनाथ और हनुमान की प्रतिमाओं का किया अनावरण

admin

वैष्णो देवी की तर्ज पर अब चार धाम में भी श्रद्धालुओं को मिलेगी यह सुविधा

admin

सीएम योगी ने अपने गांव से ही यूपी की आईएएस अधिकारी को कर दिया सस्पेंड, इस मामले में हुई कार्रवाई

admin

Leave a Comment