Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 5, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक पर किया बम ब्लास्ट, कई ट्रेनें हुईं प्रभावित



नक्सलियों ने झारखंड के जनपद गिरिडीह के पास में बुधवार देर रात बम ब्लास्ट कर रेलवे ट्रैक उड़ा दिया। सूचना मिलने के बाद हावड़ा-गया-दिल्ली रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया है। जबकि कुछ ट्रेनों को रूट बदलकर परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार के मुताबिक, पेट्रोलमैन गौरव राज और रोहित कुमार सिंह ने चिचाकी के स्टेशन मास्टर को सूचित किया कि रात्रि 00.34 बजे धनबाद डिवीजन स्थित करमाबाद-चिचाकी स्टेशन के बीच विस्फोट हुआ है। सूचना के बाद सुरक्षा कारणों से हावड़ा-दिल्ली रेल मार्ग के गोमो-गया (जीसी) रेल खंड पर आने और जाने वाली लाइन पर परिचालन रोक दिया गया है।




Leave a Comment