दुखद हादसा : कंबोडिया के होटल में आग लगने से 10 लोगों की मौत, 30 घायल, दमकल कर्मियों ने स्थिति पर काबू पाया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 23, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

दुखद हादसा : कंबोडिया के होटल में आग लगने से 10 लोगों की मौत, 30 घायल, दमकल कर्मियों ने स्थिति पर काबू पाया

कंबोडिया के एक होटल के कसीनो में आग लगने से करीब 10 लोगों की मौत हो गई है और 30 लोग घायल हो गए । समाचार एजेंसी एएफपी ने कंबोडिया पुलिस के हवाले से बताया कि यह दर्दनाक हादसा थाईलैंड की सीमा पर कंबोडिया के एक होटल-कसीनो में हुआ। कई घंटों तक होटल से आग की लपटें निकल रही थीं। बड़ी मुश्किल से इस स्थिति पर काबू पाया जा सका। आग होटल के पांचवीं मंजिल पर लगी थी।इस घटना की जो फुटेज आई हैं, वो काफी डराने वाली हैं। पांचवी मंजिल से लोगों ने जान बचाने की कोशिशें कीं भी। आग की वजह से होटल का बड़ा हिस्‍सा क्षतिग्रस्‍त हो गया है। दमकलकर्मी ने 70 फीसदी आग पर काबू पा लिया है। होटल के कुछ अन्य हिस्सों को भी आग में कई घंटों तक ‘झुक’ देखा गया था, जिसके बारे में माना जाता है कि यह आग आधी रात के आसपास लगी थी। आग लगने की घटना भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे लगी थी। आठ घंटे बाद यानी करीब 1 बजकर 30 मिनट पर 53 लोगों को बचाने में सफलता हाथ लगी थी।

Related posts

PM Modi G-20 Shedule Release : जी-20 समिट में पीएम मोदी अमेरिका, जर्मनी और इटली समेत कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे

admin

Physics Nobel Prize भौतिकी के लिए भी तीन वैज्ञानिकों को मिला नोबेल, तीनों को क्वांटम मैकेनिक्स टनलिंग में रिसर्च के लिए दिया गया पुरस्कार

admin

Cyclone Biparjoy Anchoring : गजब रिपोर्टिंग ! चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर समाचार चैनलों में रही कड़ी प्रतिस्पर्धा, न्यूज़ रूम में छाता लेकर तो दूसरी हेलीकॉप्टर लेकर पहुंची, पाकिस्तान में एक मीडियाकर्मी तो माइक लेकर समुद्र में ही कूद गया, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment