दुखद : उत्तराखंड में "बर्फीले तूफान" में फंसे 40 पर्वतारोही, 10 की मौत, सीएम धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मांगी मदद, सेना के दो हेलीकॉप्टर रेस्क्यू के लिए लगाए गए - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 14, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

दुखद : उत्तराखंड में “बर्फीले तूफान” में फंसे 40 पर्वतारोही, 10 की मौत, सीएम धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मांगी मदद, सेना के दो हेलीकॉप्टर रेस्क्यू के लिए लगाए गए

(Uttarkashi avalanche) : उत्तराखंड में एक बार फिर प्राकृतिक आपदा ने हलचल मचा दी है। ‌ राज्य के उत्तरकाशी में इस बार बर्फीले तूफान (एवलॉन्च) में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 40 पर्वतारोही का दल फंस गया है। जिसमें 10 प्रशिक्षकों की मौत की भी खबर है। ताजा जानकारी के अनुसार अब तक सेना ने आठ पर्वतारोही को रेस्क्यू कर लिया है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से राहत बचाव के लिए मदद मांगी है। इसके साथ बता दें कि आज ही कुछ देर बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर राजधानी देहरादून पहुंच रहे हैं। राजनाथ सिंह के आने से पहले बर्फीले तूफान ने हलचल मचा दी है। यह बर्फीला तूफान उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा 2 में आया है। पर्वतारोहण अभियान में 33 प्रशिक्षुओं और सात प्रशिक्षकों सहित 40 लोग शामिल थे। बाद में फंसे पर्वतारोही को बचाने के लिए चीता हेलीकॉप्टर लगाया गया है। उनके मौत पर खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है। ट्वीट करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, ‘उत्तरकाशी में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान द्वारा किए गए पर्वतारोहण अभियान में भूस्खलन के कारण जानमाल के नुकसान से गहरा दुख हुआ।

अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। सीएम धामी ने जानकारी देते हुए बताया, ‘द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन में फंसे प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए निम की टीम के साथ जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और आइटीबीपी के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। हिमस्खलन होने के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के प्रशिक्षार्थियों के फंसे होने की सूचना है। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वार्ता कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने हेतु अनुरोध किया है, जिसको लेकर उन्होंने हमें केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया है। सभी को सुरक्षित निकालने हेतु रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले 1 अक्टूबर को केदारनाथ मंदिर के करीब एवलांच हुआ था। वहीं, 23 सितंबर को मंदिर से करीब 5 किमी पीछे बने चौराबाड़ी ग्लेशियर में एवलांच आया था। इसका भी वीडियो सामने आया था। अमित शाह ने दुख जताते हुए लिखा कि उत्तरकाशी में हुई हिमस्खलन की घटना अत्यंत दुःखद है। इस संबंध में मैंने अधिकारियों से बात की है। स्थानीय प्रशासन, SDRF, NDRF, ITBP व सेना की टीमें पूरी तत्परता से राहत-बचाव कार्यों में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें– बदला पाला : विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका, कद्दावर नेता और पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने इस्तीफा देकर भाजपा में हुए शामिल

यह भी पढ़ें– फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने दुर्गा नवमी पर पीले वस्त्र पहन कर किया हवन, बग्लामुखी माता की पूजा कर लिया आशीर्वाद

यह भी पढ़ें–

भौतिक के लिए तीन वैज्ञानिकों को एक साथ मिलेगा नोबेल प्राइज

Related posts

VIDEO Mayawati Birthday Cake केक देख खोया आपा : बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिवस मनाने पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता केक पर झपटे, खूब मची लूट और मारपीट, देखें वीडियो

admin

VIDEO भूले अनुशासन : मीडियाकर्मियों को कार्यक्रम की जानकारी दे रहे मुख्यमंत्री के सामने ही भाजपा कार्यकर्ताओं में चले जमकर लात-घूंसे, सीएम के सुरक्षाकर्मी भी नहीं रोक पाए मारपीट, देखें वीडियो

admin

Makar Sankranti Amit Shah, Akshay Kumar kite festival : मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गृहमंत्री अमित शाह और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने उड़ाई पतंग

admin

Leave a Comment