Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 17, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म मनोरंजन

फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने दुर्गा नवमी पर पीले वस्त्र पहन कर किया हवन, बग्लामुखी माता की पूजा कर लिया आशीर्वाद

आज पूरे देश भर में दुर्गा नवमी का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्रि के आखिरी दिन नवमी का पर्व मनाया जाता है। जिस दिन कन्या पूजन भी करने की परंपरा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजन कर कन्याओं को भोजन कराया। ‌वहीं बलीवुड में भी कई कलाकार नवरात्रि पर धार्मिक रंग में रंगे दिखाई दिए। फिल्म अभिनेत्री काजोल ने पिछले दिनों नवरात्रि पर भंडारे का आयोजन किया था। ‌ काजोल के इस कार्यक्रम में जय बच्चन भी पहुंची थी। आज इसी कड़ी में फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने भी हवन करते हुए दिखाई दिए। संजय दत्त ने बग्लामुखी माता की पूजा कर उन्होंने इस पावन पर्व को मनाया। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर की।‌‌ इस पोस्ट में एक्टर ने हवन के दौरान की तस्वीरों का कोलाज साझा किया है, जिनमें देखा जा सकता है कि संजय दत्त पीले रंग के पूजा वस्त्र में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “नवरात्र पर एक शुभ हवन किया और सभी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के लिए ज्ञान की देवी बग्लामुखी माता से प्रार्थना की। उनका प्राचीन अवतार आप सभी पर आशीर्वाद बरसाए। जय माता दी। संजय दत्त के हवन पूजा करने को लेकर सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने प्रतिक्रिया दी है। उनके एक फैन ने कमेंट में लिखा, “बाबा आप हमेशा खुश रहो” तो वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा, “लव यू बाबा.” साथ ही एक और यूजर ने संजय दत्त के लंबी उम्र की प्रार्थना करते हुए लिखा, “आपकी उम्र लंबी हो, आपको ढेर सारा प्यार।

Leave a Comment