बदला पाला : विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल में कांग्रेस को "बड़ा झटका", कद्दावर नेता और पूर्व सांसद सुरेश चंदेल इस्तीफा देकर भाजपा में हुए शामिल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 16, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

बदला पाला : विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल में कांग्रेस को “बड़ा झटका”, कद्दावर नेता और पूर्व सांसद सुरेश चंदेल इस्तीफा देकर भाजपा में हुए शामिल

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को आज विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। हमीरपुर हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद सुरेश चंदेल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। बता दें कि चंदेल हिमाचल प्रदेश की राजनीति में बड़ा चेहरा माने जाते हैं। वे अभी तक भाजपा के साथ कांग्रेस में भी रहे हैं। इस्तीफे की सुरेश चंदेल ने अपने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। ‌पूर्व सांसद चंदेल ने ट्विटर पर लिखा कि मैंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।‌‌ इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजी गई इस्तीफे वाली चिट्ठी भी लगाई है। जिसमें सुरेश चंदेल ने लिखा है कि, ‘मैं कांग्रेस पार्टी और सभी पदों से इस्तीफा दे रहे रहा हूं। सुरेश चंदेल की तरफ से इस्तीफे की एक कॉपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पाटिल को भी भेजी गई है। सुरेश चंदेल ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के तुरंत बाद बीजेपी ज्वाइन कर लिया। सुरेश चंदेल ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में बीजेपी का दाम थाम लिया।‌ चंदेल ने बिलासपुर में सीएम जयराम ठाकुर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप समेत अन्य बीजेपी नेताओं से मुलाकात की। सुरेश चंदेल बीजेपी की टिकट पर तीन बार लोकसभा पहुंचे हैं, उन्होंने साल 1998, 1999 और 2004 में हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था। सुरेश चंदेल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं, लेकिन साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव से पहले चंदेल ने बीजेपी का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था।

Related posts

“हर हर शंभू” गाकर चर्चा में आईं फरमानी नाज नहीं हैं गाने की असली गायिका, इस सिंगर ने गाया है यह शिवभजन

admin

हल्द्वानी रैली में पीएम मोदी ने कहा, भाजपा ने उत्तराखंड का विकास किया कांग्रेस लूटने में लगी रही

admin

Bollywood actor Satish Kaushik Anupam Kher Tears Break VIDEO पंचतत्व में विलीन : अंतिम यात्रा में सतीश कौशिक के शव के पास बैठकर फूट-फूटकर रोए अनुपम खेर, अनिल कपूर की आंखें हुई नम, बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने अपने चहेते अभिनेता को दी अंतिम विदाई, देखें वीडियो 

admin

Leave a Comment