महानवमी पर्व पर सीएम योगी और मुख्यमंत्री धामी ने किया कन्या पूजन - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 18, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तर प्रदेश उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

महानवमी पर्व पर सीएम योगी और मुख्यमंत्री धामी ने किया कन्या पूजन

आज देश में महानवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसी के साथ आज नवरात्रि उत्सव का समापन भी हो जाएगा। इस मौके पर घर-घर कन्या पूजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे । ‌‌मुख्यमंत्री योगी ने आज नवमी के मौके पर सुबह गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन किया। उन्होंने कन्याओं के पांव पखारे, चुनरी ओढ़ाई और कन्याओं को दान दक्षिणा देकर उनसे आशीर्वाद भी लिया।

सीएम योगी ने कन्याओं के पांव पखार मातृशक्ति के प्रति सम्मान को प्रतिष्ठित किया। इसके साथ ही दुर्गा स्वरूप कुंवारी कन्याओं का विधि विधान से पूजन किया। उन्होंने यह पूजन गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में किया। सीएम योगी ने विजयादशमी की देशवासियों को बधाई दी। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में भी राजधानी देहरादून में अपने आवास पर महानवमी पर कन्या पूजन किया। उन्होंने नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। मुख्यमंत्री धामी ने निर्मल बुद्धि एवं अष्ट सिद्धियों की प्रदाता मां सिद्धिदात्री से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। अपने आवास पर कन्या पूजन करने के बाद सीएम धामी देहरादून के बलबीर रोड पर स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। बीजेपी मुख्यालय पर भी शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित था। कन्या पूजन कार्य्रकम में सीएम धामी भी शामिल हुए। यहां भी मुख्यमंत्री धामी के साथ पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओ ने उत्तराखंड की सुख समृद्धि की कामना की।

Related posts

Amarpal Singh Not Arrested Panjab police : अमृतपाल सिंह अभी गिरफ्त में नहीं आ सका, पंजाब पुलिस ने कहा- अभी उसकी तलाश जारी

admin

29 जुलाई, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

admin

15 दिसंबर बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment