कल दुनिया भर में मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, पीएम मोदी कोलकाता में करेंगे योग - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 11, 2026
Daily Lok Manch
Recent

कल दुनिया भर में मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, पीएम मोदी कोलकाता में करेंगे योग

कल दुनिया भर में 12वां अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस वर्ष के अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस का विषय ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ है जो सभी आयु वर्ग के लिए योग के महत्व पर बल देता है।

संस्कृति मंत्रालय भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और योग परंपराओं को दर्शाते हुए देश भर में सौ स्थानों पर विशेष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस का मुख्य समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर आयोजित किया जाएगा। आयुष मंत्रालय ने बताया कि भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों के समन्वित प्रयासों से, इस वर्ष विश्व भर में लगभग 2500 स्थानों पर योग दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में 210 से अधिक भारतीय दूतावासों की भागीदारी सामूहिक कल्याण के लिए एक वैश्विक आंदोलन के रूप में योग की भूमिका को दर्शाती है।

Related posts

पार्टी हाईकमान ने यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नाम का किया एलान, 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी किए गए घोषित, देखें लिस्ट

14 मार्च, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

admin

3 अप्रैल, बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment