ब्रिटेन के बेडफोर्ड में बड़ा रेल हादसा, दो यात्री ट्रेनें आपस में टकराईं, ट्रेन चालक की मौत, कई यात्री घायल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 31, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

ब्रिटेन के बेडफोर्ड में बड़ा रेल हादसा, दो यात्री ट्रेनें आपस में टकराईं, ट्रेन चालक की मौत, कई यात्री घायल

ब्रिटेन की राजधानी लंदन के बेडफोर्ड इलाके के पास शुक्रवार शाम बड़ा रेल हादसा हो गया। ईस्ट मिडलैंड्स रेलवे (EMR) की दो यात्री ट्रेनें आपस में टकरा गईं। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि करीब 89 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रेल दुर्घटना, स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट पर हुई। दोनों ट्रेनें लंदन सेंट पैनक्रास स्टेशन की ओर जा रही थीं। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया।


ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने बताया कि घटना को “मेजर इंसिडेंट” घोषित कर दिया गया है। मौके पर 20 से ज्यादा एम्बुलेंस, एयर एम्बुलेंस और विशेष आपदा प्रतिक्रिया टीमें भेजी गईं। घायलों को आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया गया। ईस्ट ऑफ इंग्लैंड एम्बुलेंस सेवा ने बाद में बताया कि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, 22 लोग घायल हुए हैं और 56 लोगों को चोटें आई हैं।इससे पहले सितंबर 2023 में स्कॉटलैंड के हाइलैंड्स में स्थित एविएमोर रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों की टक्कर के बाद कई लोग घायल हो गए थे । यह दुर्घटना स्ट्रैथस्पे रेलवे पर हुई थी। इसके अलावा, अगस्त 2020 में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद एबरडीन से ग्लासगो जाने वाली एक सुबह की ट्रेन पटरी से उतर गई, जिससे उत्तरपूर्वी स्कॉटलैंड के स्टोनहेवन शहर के पास तीन लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में ट्रेन ड्राइवर, एक कंडक्टर और एक यात्री की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए।

Related posts

Tesla CEO Elon Musk PM Modi Meet Shares Increase VIDEO धन वर्षा : पीएम मोदी से मुलाकात के कुछ घंटे बाद ही दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क हो गए मालामाल, टेस्ला कंपनी के सीईओ रहे फायदे में, देखें वीडियो

admin

टीम इंडिया की किस्मत रूठी, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगा बड़ा झटका

admin

Britain PM Lizz Truss resign : 45 दिन में ही ब्रिटिश पीएम लिज ट्रस को देना पड़ा इस्तीफा, ब्रिटेन में अब तक प्रधानमंत्री का सबसे कम दिन का रहा कार्यकाल, भारतीय मूल के ऋषि सुनक फिर रेस में

admin

Leave a Comment