September 8, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय

Senegal Two bushes collapsed accident टायर फटने से हुआ हादसा : अफ्रीकी देश सेनेगल में दो बसों की भीषण भिड़ंत में 40 लोगों की मौत, 87 घायल



अफ्रीका देश सेनेगल में रविवार 8 जनवरी को दुखद हादसा हुआ। सेनेगल के केफरीन शहर के पास दो बसों की आपस में भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमें 40 लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रपति ने इस हादसे के बाद देश में तीन दिनों का शोक घोषित किया है। हादसे में 87 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक टायर फटने से एक बस दूसरी बस में अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे पर दुख जताते हुए राष्ट्रपति मैकी सैल ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट में कहा- ये हादसा काफी भयानक था। मेरी सांत्वना मृतकों के परिजनों के साथ है।

Leave a Comment