Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

ट्रंप का बड़ा ऐलान, अब ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ कहलाएगी ‘सुपर इंटेलिजेंस’



अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर बड़ा ऐलान किया। ट्रंप ने कहा कि अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम बदलकर ‘सुपर इंटेलिजेंस’ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नाम बदलने वाले दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए जा रहे हैं और इसे आधिकारिक तौर पर नया नाम दिया जाएगा।

ट्रंप ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को ‘आर्टिफिशियल’ कहना सही नहीं है। उन्होंने कार्यक्रम में कहा, “हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम बदलने वाले दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, क्योंकि यह आर्टिफिशियल नहीं है। हम सभी इस बात पर सहमत हैं।” ट्रंप ने आगे कहा कि अब इसका नाम ‘सुपर इंटेलिजेंस’ रखा जाएगा और आधिकारिक तौर पर इसी नाम का इस्तेमाल किया जाएगा।

Leave a Comment