विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के गेट पर्यटकों के लिए 3 दिन रहेंगे बंद - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 18, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड पर्यटन

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के गेट पर्यटकों के लिए 3 दिन रहेंगे बंद

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने मैदान से लेकर पहाड़ तक जनजीवन अस्त व्यस्त कर रखा है। चार धाम यात्रा में भी भारी बारिश की वजह से श्रद्धालु कई जगह फंसे हुए हैं। भारी बारिश के चलते चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी को पर्यटकों के लिए 17 सितंबर तक बंद कर दिया गया है। ‌‌बता दें कि हर साल उत्तराखंड के चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी को देखने के लिए देश-विदेश से हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। इस साल रिकॉर्ड तोड़ पर्यटक फूलों की घाटी में मनमोहक फूलों का दीदार कर चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 19852 पर्यटक फूलों की घाटी की सैर कर चुके हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व धरोहर फूलों की घाटी नंदा देवी नेशनल पार्क के अंतर्गत आती है। इसकी प्राकृतिक खूबसूरती और जैविक विविधता के कारण वर्ष 2005 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर घोषित किया था। 87.5 वर्ग किमी में फैली फूलों की घाटी न सिर्फ भारत बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करती है।

Related posts

Uttarakhand economic Survey आर्थिक सर्वेक्षण में उभरी नई तस्वीर: चार साल में डेढ़ गुनी हुई उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था

admin

Uttrakhand देहरादून में देश के पहले सीडीएस दिवंगत जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा का सीएम धामी ने किया अनावरण

admin

Uttarakhand सीएम धामी ने दिल्ली में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से भेंट की

admin

Leave a Comment