August 26, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttrakhand देहरादून में देश के पहले सीडीएस दिवंगत जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा का सीएम धामी ने किया अनावरण

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस (सीडीएस) दिवंगत जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा का शुक्रवार 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के कनक चौक स्थित पार्क में लगाई गई प्रतिमा का अनावरण किया। 

इसके अलावा उन्होंने स्मारक का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद थे। अनावरण के बाद मत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सैनिक परिवारों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। सरकार का ये भी प्रयास है कि किसी न किसी योजना का नाम बिपिन रावत के नाम से रखा जाए। बता दें कि देश के पहले सीडीएस रहे जनरल बिपिन रावत का 8 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर क्रैश होने के चलते निधन हो गया था। जिसके बाद सरकार ने जनरल बिपिन रावत के नाम से पार्क बनाने की घोषणा की थी। जिसका निर्माण कार्य संपन्न होने के बाद आज सीएम धामी ने इसका लोकार्पण किया। कार्यक्रम के बाद सीएम धामी ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा- आज देहरादून में देश के प्रथम CDS जनरल बिपिन रावत जी की स्मृति में स्थापित स्मारक का अनावरण किया। यह भव्य स्मारक स्थल जनरल बिपिन रावत जी के शौर्य, अदम्य साहस और वीरता का स्मरण कराने के साथ ही युवाशक्ति को राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित करेगा।

Leave a Comment