उदयपुर-अहमदाबाद रेल लाइन पर विस्फोट से मचा हड़कंप, लोगों की सजगता से टला बड़ा हादसा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 17, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

उदयपुर-अहमदाबाद रेल लाइन पर विस्फोट से मचा हड़कंप, लोगों की सजगता से टला बड़ा हादसा

उदयपुर-अहमदाबाद रेल लाइन पर रात में विस्फोट की आवाज से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक विस्फोट की आवाज ओडा पुल से आई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो नया ट्रैक क्षतिग्रस्त मिला। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत रेलवे को दी।‌ लोगों की सजगता की वजह से बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, यह रेल लाइन 31 अक्टूबर से ही शुरू हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रैक का उद्घाटन किया था। वहीं रविवार की सुबह जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा केवड़ा की नाल स्थित ओढ़ा रेलवे पुल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। इस घटना के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ओडा रेलवे पुल पर रेल पटरियों को नुकसान पहुंचाने की घटना चिंताजनक है।

Related posts

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिवस पर पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह घर पर बधाई देने पहुंचे

admin

PM Modi Ukraine Poland Visit : रूस के बाद अब यूक्रेन के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, जेलेंस्की ने दिया था न्योता, पोलैंड का भी करेंगे दौरा, 30 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा

admin

भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश की शपथ लेंगे जस्टिस सूर्यकांत

admin

Leave a Comment