भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिवस पर पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह घर पर बधाई देने पहुंचे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 28, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिवस पर पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह घर पर बधाई देने पहुंचे

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का आज जन्म दिवस है। आडवाणी आज 95 साल के हो गए हैं। ‌ राजधानी दिल्ली में इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक साथ लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देने घर पहुंचे। ‌ पीएम मोदी करीब 40 मिनट तक लाल कृष्ण आडवाणी के घर पर रहे। उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने इस दौरान लाल कृष्ण आडवाणी से आशीर्वाद लिया।‌‌ आडवाणी के जन्मदिन पर पीएम मोदी हर साल उन्हें बधाई देने पहुंचते हैं। उनसे आशीर्वाद लेते हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, श्रद्धेय लाल कृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिवस पर ढेरों शुभकामनाएं। उनकी गिनती भारतीय राजनीति की कद्दावर हस्तियों में होती है। देश, समाज और दल की विकास यात्रा में उनका अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।

[wp-rss-aggregator]

Related posts

सबसे खराब दौर में अडानी ग्रुप के चेयरमैन : गौतम अडानी दुनिया के टॉप-10 अमीर बिजनेसमैन की लिस्ट से भी बाहर, मुकेश अंबानी आगे हुए

admin

Rajasthan Burning Bus राजस्थान में चलती बस में लगी भीषण आग, 57 लोग सवार थे, कई यात्री गंभीर रूप से झुलसे, 10 से अधिक लोगों की मौत होने की आशंका, वीडियो

admin

Mumbai Pune expressway accident : एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा : एक के बाद एक 11 गाड़ियां आपस में टकरा गईं, कारों के उड़े परखच्चे, कई लोग घायल, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

admin

Leave a Comment