Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल हुई कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार में जुटे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कोरोना पॉजिटिव हो गईं हैं। पूर्व सांसद डिंपल ने बुधवार को एक ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा’ मैंने कोविड टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है, मैं पूरी तरह से वैक्सिनेटेड हूं और कोई भी लक्षण अभी दिखाई नहीं दे रहे है। अपनी और दूसरों की सुरक्षा की दृष्टि से मैंने खुद को अलग कर लिया है। हाल-फिलहाल मुझसे मिलने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अपना टेस्ट जल्द कराएं।

Leave a Comment