Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड हेल्थ

उत्तराखंड में भी कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की एंट्री, विदेश से लौटी युवती हुई संक्रमित

देश और दुनिया भर में कोरोना के नए वैरिएंट के मामले हर रोज तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं। भारत में 16 राज्यों में ओमिक्रॉन ने अपनी एंट्री कर ली है। बुधवार को उत्तराखंड में भी कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक हो गई है। बता दें कि 23 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है। जो इसी महीने की आठ तारीख को स्कॉटलैंड से लौटी थी। महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि देहरादून की कांवली रोड निवासी 23 वर्षीय युवती आठ दिसंबर को स्कॉटलैंड से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंची थी। एयरपोर्ट पर जांच के दौरान उसकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई थी। युवती उसी दिन शाम को कार से अपने माता-पिता के साथ देहरादून पहुंची। सीएमओ कार्यालय के आईडीएसपी यूनिट के अनुरोध पर 11 दिसंबर को युवती से अपना सैंपल जांच  एसआरएल लैब को अपने घर पर बुलाकर दिया।स्वास्थ्य महानिदेशक तृप्ति बहुगुणा ने बताया किलैब रिपोर्ट के अनुसार युवती का सैंपल 12 दिसंबर को पॉजीटिव पाया गया है, जिसके बाद युवती घर परआइसोलेट में है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में युवती को 14 दिनों तक होम आइसोलेशन के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके साथ उसकी ट्रेवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। ‌वहीं बुधवार शाम तक देशभर में नए वैरिएंट से संक्रमित कुल केस बढ़कर 242 हो गए हैं। सबसे अधिक ओमिक्रॉन से महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली प्रभावित हैं। महाराष्ट्र में 65 और दिल्ली में 57 मामले दर्ज हुए हैं। 

Leave a Comment