कुंडा में सपा की नहीं लग पाई कुंडी, अखिलेश यादव को लेकर राजा भैया की बात सच साबित हुई  - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 14, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

कुंडा में सपा की नहीं लग पाई कुंडी, अखिलेश यादव को लेकर राजा भैया की बात सच साबित हुई 

इस बार विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव और राजा भैया की जमकर तकरार देखने को मिली। दोनों की जुबानी जंग तब और बढ़ गई जब अखिलेश ने कुंडा सीट से सपा प्रत्याशी गुलशन यादव को राजा भैया के खिलाफ मैदान में उतार दिया। प्रतापगढ़ की कुंडा सीट पर प्रचार करने आए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनावी रैली के दौरान कहा था इस बार कुंडा में कुंडी लगाएंगे। अखिलेश के इस बयान पर दूसरे दिन राजा भैया ने कहा था कि वह इस बार अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे। रघुराज प्रताप सिंह की यह बात अब सच साबित हो गई है। अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत की ओर आगे बढ़ रही है। पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए हैं। ‌ अगर बात करें रघुराज प्रताप सिंह कुंडा सीट से शुरुआती रुझान में पिछड़ने के बाद सपा प्रत्याशी गुलशन यादव से अब आगे हो गए हैं। बता दें कि इस बार राजा भैया अपनी पार्टी जनसत्ता दल से चुनाव लड़ रहे हैं। ‌

Related posts

पीएम मोदी अगले हफ्ते जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर, द्विपक्षीय संबंध होंगे और मजबूत

admin

78th independence day PM modi Speech Red Fort  : पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर देश के नाम दिए संबोधन में क्या कुछ कहा, पढ़ें मुख्य बातें

admin

Women Reservation Bill Passed Rajyasabha PM Modi Birthday : नारी शक्ति वंदन विधेयक उच्च सदन से भी पास, यह बिल पारित होने के बाद उपराष्ट्रपति पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, जानिए आज जगदीप धनखड़ ने प्रधानमंत्री को बर्थडे की क्यों बधाई दी

admin

Leave a Comment