Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 3, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री बनने की तैयारी कर रहे हरीश रावत इस बार भी चुनाव नहीं जीत सके, लालकुआं सीट से भाजपा प्रत्याशी ने हराया

उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रचंड जीत के बाद एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। ऐसे ही उत्तराखंड में भाजपा दोबारा सत्ता पर काबिज होने जा रही है। अब तक के मिले रुझान यही कह रहे हैं। लेकिन इन चुनावों में उत्तराखंड में सबसे बुरा हाल कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत का हुआ है। पिछले काफी दिनों से हरीश रावत उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बनने की तैयारी में लगे हुए थे । मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर हरीश रावत की कांग्रेस के ही नेता प्रीतम सिंह से कई बार मनमुटाव  की खबरें भी सामने आई थी। लेकिन आज हरीश रावत एक बार फिर विधानसभा चुनाव हार गए हैं। कांग्रेसी नेता और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत  इस विधानसभा चुनाव में अपनी सीट नहीं बचा पाए। लालकुआं विधानसभा सीट से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने हरीश रावत को हरा दिया है। इससे पहले भी साल 2017 के विधानसभा चुनाव में हरीश रावत अपनी सीट नहीं बचा पाए थे। गौरतलब है कि हरीश रावत ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में हरिद्वार ग्रामीण और किच्छा से चुनाव लड़ा था, हरीश रावत साल 2014 से लेकर 2017 तक सूबे के मुख्यमंत्री रहे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं।

Leave a Comment