Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 25, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

कुंडा में सपा की नहीं लग पाई कुंडी, अखिलेश यादव को लेकर राजा भैया की बात सच साबित हुई 

इस बार विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव और राजा भैया की जमकर तकरार देखने को मिली। दोनों की जुबानी जंग तब और बढ़ गई जब अखिलेश ने कुंडा सीट से सपा प्रत्याशी गुलशन यादव को राजा भैया के खिलाफ मैदान में उतार दिया। प्रतापगढ़ की कुंडा सीट पर प्रचार करने आए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनावी रैली के दौरान कहा था इस बार कुंडा में कुंडी लगाएंगे। अखिलेश के इस बयान पर दूसरे दिन राजा भैया ने कहा था कि वह इस बार अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे। रघुराज प्रताप सिंह की यह बात अब सच साबित हो गई है। अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत की ओर आगे बढ़ रही है। पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए हैं। ‌ अगर बात करें रघुराज प्रताप सिंह कुंडा सीट से शुरुआती रुझान में पिछड़ने के बाद सपा प्रत्याशी गुलशन यादव से अब आगे हो गए हैं। बता दें कि इस बार राजा भैया अपनी पार्टी जनसत्ता दल से चुनाव लड़ रहे हैं। ‌

Leave a Comment