यूपी के बाद उत्तराखंड में भी भाजपा इतिहास बनाने के लिए तैयार,अब तक रुझानों में मिला बहुमत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 18, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राष्ट्रीय

यूपी के बाद उत्तराखंड में भी भाजपा इतिहास बनाने के लिए तैयार,अब तक रुझानों में मिला बहुमत

उत्तर प्रदेश में अब तक के रुझानों में भाजपा प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। वहीं उत्तराखंड में वोटों की गिनती को लेकर लगभग 4 घंटे हो गए हैं । अब तक के रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की सरकार दोबारा बनाते तय हैं । उत्तराखंड गठन के करीब 22 साल बाद यह पहला मौका होगा यहां किसी पार्टी की सरकार लगातार सत्ता में आ रही हो। ‌ भाजपा यहां इतिहास दोहराने के लिए तैयार है। उत्तराखंड की सभी 70 सीट पर आए रुझान में भाजपा ने बहुमत से बहुत ज्यादा 43 सीट पर बढ़त बना ली है। उत्तराखंड में पहला परिणाम सामने आ गया है। लोहाघाट सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी ने 6118 वोट से जीत अपने नाम कर ली है। उन्होंने भाजपा के पूरण सिंह फर्त्याल को हराया है। उत्तराखंड में भाजपा का दो बार लगातार सरकार बनाने वाली पहली पार्टी बनना तय लग रहा है। राज्य में कांग्रेस 23 सीट पर, जबकि चार सीट पर अन्य आगे चल रहे हैं। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी एक भी सीट जीतती नहीं दिख रही है। गंगोत्री सीट पर चार राउंड की मतगणना के बाद पार्टी के मुख्यमंत्री कैंडिडेट कर्नल अजय कोठियाल को महज 1066 वोट मिले हैं।

Related posts

रामनगर में कल से शुरू होगी जी-20 समिट, मेहमान देखेंगे उत्तराखंड लोक संस्कृति की झलक, धामी सरकार ने पूरी की सभी तैयारियां

admin

सीएम धामी का खटीमा भ्रमण, जनप्रतिनिधियों से किया संवाद

admin

पंजाबी फिल्म अभिनेत्री दलजीत कौर का 69 साल की आयु में निधन, कई हिट फिल्मों में निभाई भूमिका

admin

Leave a Comment