बड़ी खबर : लखनऊ विकास प्राधिकरण के पूर्व सचिव और आईएएस अधिकारी के आवास पर विजिलेंस की छापेमारी शुरू - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 12, 2026
Daily Lok Manch
अपराध उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

बड़ी खबर : लखनऊ विकास प्राधिकरण के पूर्व सचिव और आईएएस अधिकारी के आवास पर विजिलेंस की छापेमारी शुरू

आखिरकार लखनऊ विकास प्राधिकरण के पूर्व सचिव और वर्तमान में उत्तराखंड में समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव आईएएस अधिकारी रामविलास यादव पर विजिलेंस की टीम ने शिकंजा कर दिया। आज सुबह लखनऊ स्थित रामविलास यादव के पुरनिया आवास पर विजिलेंस विभाग ने छापेमारी शुरू कर दी है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में साल 2012 से 17 तक अखिलेश यादव सरकार में आईएएस अधिकारी रामविलास ने खूब भ्रष्टाचार का खेल खेला। इनके ऊपर आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप हैं। रामविलास यादव यूपी में कई विभागों में रहे। लेकिन साल 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद इन्होंने जुगाड़ लगाकर अपना ट्रांसफर उत्तराखंड करा लिया था। करीब 4 साल से रामविलास यादव उत्तराखंड में ही तैनात हैं। यूपी और उत्तराखंड सरकार ने इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में जांच की कार्रवाई शुरू की थी। ‌ विजिलेंस की टीम लखनऊ स्थित आईएएस अधिकारी रामविलास यादव के घर में जांच पड़ताल में जुटी हुई है। यादव जब लखनऊ में एलडीए के सचिव थे तब उनके ऊपर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे थे। यह अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं।

Related posts

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत कांस्टेबल की पत्नी को सौंपा 50 लाख का चेक, हादसे में हो गई थी मौत

admin

यूपी-उत्तराखंड में धूमधाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, सीएम योगी और मुख्यमंत्री धामी ने फहराया तिरंगा

admin

चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को लेकर होटल संचालकों में नाराजगी

admin

Leave a Comment