महान दल ने सपा से तोड़ा गठबंधन तो अखिलेश ने विधानसभा चुनाव के दौरान केशव देव मौर्य को दिया महंगा 'गिफ्ट' वापस लिया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 5, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

महान दल ने सपा से तोड़ा गठबंधन तो अखिलेश ने विधानसभा चुनाव के दौरान केशव देव मौर्य को दिया महंगा ‘गिफ्ट’ वापस लिया

पिछले दिनों सपा गठबंधन में शामिल महान दल के केशव देव मौर्य ने विधान परिषद में टिकट न मिलने पर अखिलेश यादव से नाराजगी जताते हुए अलग होने का फैसला किया था। बता दें कि केशव देव मौर्य अखिलेश यादव से विधान परिषद में एक टिकट की मांग कर रहे थे। ‌टिकट न मिलने से नाराज महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य सपा गठबंधन से अलग हो गए। अखिलेश यादव ने भी केशव देव मौर्य को करीब 4 महीने पहले विधानसभा चुनाव के दौरान दिया गया गिफ्ट वापस ले लिया है। बताजा जा रहा है कि महान दल द्वारा गठबंधन तोड़ने से अखिलेश यादव नाराज हैं। केशव देव मौर्य से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘फॉर्च्यूनर गाड़ी’ वापस ले ली है। ये फॉर्च्यूनर गाड़ी अखिलेश यादव ने चुनाव से पहले महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य को गिफ्ट दी थी। खबरों के मुताबिक अब अखिलेश यादव ने ये गाड़ी वापस ले ली है। 

Related posts

मोदी सरकार 1 फरवरी को पेश करेगी आम बजट

admin

Amit Shah open the door of BJP for sachin piolet: राजस्थान पहुंचे अमित शाह ने सचिन पायलट के लिए खोल गए भाजपा के दरवाजे, गृहमंत्री ने कहा- पायलट चाहे कितना भी धरना-प्रदर्शन कर लें लेकिन उनका नंबर नहीं आएगा, देखें वीडियो

admin

Himachal Pradesh OPS : हिमाचल की सुखविंदर सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम देने का किया एलान, इस तारीख से मिलेगी, कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment