(Chirag Paswan Joining NDA BJP President JP nadda Letter) : जल्द चिराग पासवान मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चिराग को किया याद - Daily Lok Manch Chira Paswan Joining NDA BJP President JP nadda Letter
February 12, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

(Chirag Paswan Joining NDA BJP President JP nadda Letter) : जल्द चिराग पासवान मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चिराग को किया याद

अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही सांसद चिराग पासवान मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय मंत्री के रूप में दिखाई दे सकते हैं। ‌ पिछले काफी समय से चिराग पासवान एनडीए में शामिल होने के लिए प्रयास कर रहे थे। आखिरकार भाजपा हाईकमान की ओर से भी अब चिराग पासवान के शामिल होने के लिए हरी झंडी दे दी गई है। सबसे खास बात यह है कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष को एकजुट करने में लगे हुए हैं। भाजपा भी बिहार में नीतीश कुमार की काट के लिए चिराग पासवान को आगे लाना चाहती है। इसी को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को चिट्ठी लिखी है। पत्र में कहा गया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में एनडीए के घटक दलों की बैठक 18 जुलाई को नई दिल्ली के होटल अशोक में होगी। इस बैठक को लेकर जेपी नड्डा ने निमंत्रण भेजा है। चिराग पासवान को लिखे पत्र में जेपी नड्डा ने लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का महत्वपूर्ण सहयोगी बताया है।जेपी नड्डा ने पत्र में लिखा, आपकी पार्टी लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) एनडीए की अहम साथी है। एनडीए के महत्वपूर्ण साथी दल के रूप में आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वार देश के विकास को गति देने वाली सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा के प्रमुख सहयोगी भी हैं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं ये भी हैं कि चिराग पासवान को कैबिनेट विस्तार के बाद केंद्र में मंत्री पद भी दिया जा सकता है। गौरतलब है कि, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख और लोकसभा सांसद चिराग पासवान के एनडीए में शामिल होने की अटकलें लग रही थीं। इस बाबत कुछ समय पहले उन्होंने दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी। यह माना जा रहा था कि, चिराग ने एनडीए में शामिल की डील कर ली है। साथ ही उनका नरेंद्र मोदी सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाना तय माना जा रहा था।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी बारिश में सड़कों पर सुबह छाता लेकर निकले दुकान पर चाय पी और लोगों से बात की

admin

25 अक्टूबर, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

Horoscope Punchang 13 नवंबर, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment