August 24, 2026
Daily Lok Manch
हिमाचल

यात्रियों की जान से खिलवाड़ : टपकती बस में छाता खोलकर हिमाचल पथ परिवहन निगम के ड्राइवर ने दौड़ाई सरकारी बस, वीडियो




हिमाचल प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक सरकारी बस से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज बारिश के दौरान बस की छत से पानी टपक रहा था, जिससे बचने के लिए खुद ड्राइवर को बस के अंदर छाता खोलना पड़ा। हैरानी की बात यह रही कि ऐसी स्थिति में भी ड्राइवर बस चलाता रहा।



बताया जा रहा है कि बस की फ्रंट सीट पर बैठे एक यात्री ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ड्राइवर एक हाथ से छाता संभाल रहा है और दूसरे हाथ से स्टीयरिंग पकड़कर बस चला रहा है, जो किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है।

यह घटना न केवल परिवहन विभाग की लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि यात्रियों की जान के साथ हो रहे खिलवाड़ को भी सामने लाती है। सवाल उठ रहा है कि इतनी खराब स्थिति में बस को सड़क पर उतारने की अनुमति कैसे दी गई।

मामला सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराजगी है और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि संबंधित विभाग इस मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर सख्त कदम उठाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराई न जाए।

Leave a Comment