Himachal Pradesh Yellow alert : हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने फिर भारी बारिश का जारी किया येलो अलर्ट, सुखविंदर सरकार ने सभी प्रदेशवासियों से सावधानी बरतने की अपील की - Daily Lok Manch Himachal Pradesh Flood IMD yellow alert
June 6, 2026
Daily Lok Manch
मौसम राष्ट्रीय

Himachal Pradesh Yellow alert : हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने फिर भारी बारिश का जारी किया येलो अलर्ट, सुखविंदर सरकार ने सभी प्रदेशवासियों से सावधानी बरतने की अपील की

IMD Weather Update Himachal Pradesh yellow alert

राजधानी दिल्ली में कई दिनों बाद आज लोगों को सड़कों पर बाढ़ और जलभराव के बाद कुछ राहत मिलना शुरू हो जाएगी। ‌ हालांकि मौसम विभाग ने शनिवार 15 जुलाई को भी हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं दूसरी ओर राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर थोड़ा बहुत घटा है। हालांकि राजधानी में अभी भी कई ऐसे इलाके हैं जहां लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर बारिश के बाद तबाह हुए हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम विभाग ने 18 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य सरकार ने सभी प्रदेशवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में आई आपदा को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब तक 75 हजार पर्यटकों में से 67 हजार का रेस्क्यू हुआ है। बाकी लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी है। हिमाचल में बाढ़ और बारिश से सब्जियों की पैदावार पर भी असर हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज भी उत्तराखंड में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यह क्रम अगले दो दिन तक बना रहने का अनुमान है। शुक्रवार को दून में रात करीब आठ बजे शहर के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारों का दौर शुरू हो गया।सहस्रधारा रोड, रायपुर, राजपुर, थानो, पुरकल, गलज्वाड़ी समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। शहर में घंटाघर से सर्वे चौक और राजपुर रोड क्षेत्र में भी तीव्र बौछारें पड़ीं। जिससे चौक-चौराहे जलमग्न हो गए।शहर के कई इलाकों में रात को हुई झमाझम बारिश से सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। नदी-नालों में अचानक उफान आने से आसपास के निवासी भी सहम उठे।

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर एक्टिव होता दिख रहा है। जिसकी वजह से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, हिमालयी, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में भारी बारिश हो सकती है. वहीं अंडमान-निकोबार द्वीप समूह,राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, छत्तीसगढ़, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, में गरज के साथ छिटपुट बारिश का अनुमान है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र-कच्छ और लक्षद्वीप में गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

Related posts

VIDEO भारी पड़ा मजाक : दौड़ती ट्रेन को युवक ने रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर बिना मतलब के रुकवाया, गुस्से में इंजन से ड्राइवर उतरा और गाल पर बजाया, देखें वीडियो

admin

Jammu Kashmir Poonch दुखद हादसा : जम्मू-कश्मीर में सेना की गाड़ी गहरी खाई में गिरने से एक जवान शहीद, 6 घायल

admin

उत्तराखंड में सड़क,रोपवे, स्वास्थ्य, आवास और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं के लिए सीएम धामी ने 83.97 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की

admin

Leave a Comment