Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 18, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका, पहाड़ी जिलों में अलर्ट जारी


देहरादून। राज्य में संभावित भारी बर्फबारी और हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून ने सतर्कता बढ़ा दी है। केंद्र द्वारा उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के जिलाधिकारियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि सभी संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाए और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड पर रखा जाए। साथ ही, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगाने तथा पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह देने को कहा गया है।
प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि सड़क मार्गों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जाए। स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई

Leave a Comment