Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 7, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttarakhand: बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मास्टर प्लान के पुनर्निर्माण कार्यों में जुटे इंजीनियर, कर्मचारियों और श्रमिकों को सुरक्षित स्थान पर भेजा

उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से वर्षा और बर्फबारी का दौर जारी है। भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम में तीन फीट से अधिक बर्फ जम गई है।

हिमपात से बिजली ठप
हालात को देखते हुए प्रशासन ने मास्टर प्लान के पुनर्निर्माण कार्यों में जुटे इंजीनियरों, कर्मचारियों और श्रमिकों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है। वहीं, भारी हिमपात के चलते बदरीनाथ धाम में विद्युत व्यवस्था भी ठप हो गई है।
जोशीमठ के उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर कच्चे भवनों और टेंटों में रह रहे मजदूरों को तत्काल पांडुकेश्वर, गोविंदघाट और जोशीमठ वापस बुला लिया गया है। वहीं, पक्के आवासों में रह रहे लोगों को सतर्क रहते हुए वहीं ठहरने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment